बिहार

ठंडे पानी की जलधारा मशीन लगाया गया

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): जल ही जीवन है को मानवता प्रदान करते हुए मारवाड़ी महिला समिति पटना सिटी शाखा द्वारा बिहार के वरिष्ठ समाजसेवी बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ओपी शाह की पुण्य स्मृति में शाह परिवार द्वारा मिरचाई गली स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर के प्रांगण में ठंडे पानी की जलधारा मशीन की स्थापना की गई।

समारोह का उद्घाटन समिति के पूर्व अध्यक्ष उर्मिला शाह ने किया, उन्होंने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि शाह परिवार द्वारा पटना सिटी के प्रत्येक वार्ड में वाटर कूलर लगाया गया है और इसके लगने से मंदिर के इर्द-गिर्द रहने वाले भक्त जनों के साथ स्थानीय नागरिकों को भी शुद्ध पेयजल मिलेगा।

Advertisements
Ad 1

संचालन समिति की सचिव विनीता डोकानिया ने करते हुए बताया कि समिति द्वारा लगातार तीन दिनों से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसके तहत प्रथम दिन शहीद भगत सिंह चौक पर सैकड़ों की संख्या में तौलिया, गन्ने का जूस और दूसरे दिन फुलवारी स्थित महावीर कैंसर संस्थान में बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्री रानी सती दादी मंदिर न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात भरतिया, तारा झुनझुनवाला, पूनम झुनझुनवाला, मनोरमा सुल्तानिया, पूजा कानोडिया, प्रीति डोलिया, सीमा शर्मा, पूजा माखडिया, रंजना साह मधु बागला, इंदु अग्रवाल और मीना मोदी उपस्थित थी।

Related posts

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा

error: