बिहार

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

पटना, जया कुमारी : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने नवगछिया राघोपुर दियारा, कोसी-गंगा संगम, बेगूसराय और बख्तियारपुर सहित कई संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। सर्वे के बाद भागलपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की।

बैठक की मुख्य बातें :

  • सीएम की पश्चिम बंगाल की सीएम से बात के बाद फरक्का बराज के सभी गेट खोले गए, पानी का दबाव तेजी से घट रहा है
  • अधिकारियों को संवेदनशील और निचले इलाकों में लगातार निगरानी का निर्देश
  • प्रभावित लोगों तक भोजन, पेयजल और राहत सामग्री समय पर पहुंचाने का आदेश
  • अविलंब मरम्मती कार्य कराने और जल संसाधन विभाग को मुस्तैद रहने का निर्देश

सीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राहत और बचाव में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। SOP के अनुसार सभी सहायता पहुंचाई जाए।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, DGP अभियान कुंदन कृष्णन सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उपेंद्र कुशवाहा ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास 740 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, महिला गिरफ्तार!

error: