बिहार

खानकाह मुजीबिया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, दी ईद की मुबारकबाद

फुलवारीशरीफ, अजीत। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईद के मौके पर फुलवारी शरीफ स्थित प्रसिद्ध खानकाह मुजीबिया पहुंचे, जहां उन्होंने सज्जादा नशीं हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री के खानकाह पहुंचने पर खानकाह मुजीबिया के प्रबंधक मौलाना मिन्हाजुद्दीन कादरी मुजीबी और नगर सभापति मो. आफताब आलम ने टोपी और गमछा देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सज्जादा नशीं हजरत मौलाना सैयद शाह आयतुल्लाह कादरी के हुजरे में पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

इस दौरान ईद के पाक मौके पर राज्य में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की दरख्वास्त की गई। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री श्याम रजक भी मौजूद रहे. वहीं कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी त्यागराजन, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, एसडीएम गौरव कुमार, बीडीओ, सीओ एसडीपीओ सुशील कुमार और थाना अध्यक्ष सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री करीब 10 मिनट तक खानकाह परिसर में रहे. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया और हाथ हिलाकर ईद की मुबारकबाद दी. सड़क किनारे खड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया।

Related posts

संपतचक में ग्रामीण खेत मजदूर सभा का अनशन, भूमिहीनों को जमीन देने की मांग

गोनपुरा गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

फर्जी रजिस्ट्री मामले में आठ के खिलाफ चार्जशीट, वैध खरीदारों में खुशी

error: