फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी परसा गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक 18 साल के दसवीं के स्टूडेंट को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया ।गुरुवार की रात्रि हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। जहां बाईंक सवार अपराधियों ने छात्र के सर में दनादन तीन गोलियां मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी । घटना के वक्त मृतक की बहन थोड़ी ही दूरी पर थी जिसके शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन दौड़े दौड़े घटनास्थल पर आये और अस्प्ताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तहकीकात शुरू कर दिया है। मृतक पुरानी परसा गांव निवासी ललन महतो का बड़ा बेटा सूरज कुमार था जो घटना के वक्त अपनी बहन के साथ रेलवे ट्रैक पार कर घर लौट रहा था । हत्या का कारण अभीतक पता नही चला है वही पुलिस हत्यारो का सुराग भी नही लगा पायी है. मुजफ्फरपुर के मूल निवासी लल्लन महतो बोरा सिलाई का काम करते है जो पिछले आठ वर्षों से पुरानी परसा गांव थाना परसा बाजार में मकान बना सपरिवार रहते हैं । उनके दो बेटे एक बेटी और पत्नी यहां रहती है। गुरुवार को इनका बड़ा बेटा सूरज अपनी बहन के साथ बाईंक से कहीं गया था। देर रात्रि लौटने के दौरान रामदुलारी कोलोनी के सामने रेल ट्रैक पार कर घर जाने के लिए बहन को बाईंक से उतार घर चलने को कहा । सूरज रोज की तरह अपनी बाईंक सामने के एक मिल में लगाने के बाद जैसे ही रेलवे ट्रैक पार करने लगा उसे एक बाईंक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। तीन गोली उसके सर में लगा और उसने दम तोड़ दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर बहन जब वहां पहुंची तो खून से लथपथ भाई को देख शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ी। उसकी आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे और जिंदगी बचे होने की आस में अस्प्ताल ले जाने लगे लेकिन सूरज की मौत हो चुकी थी। हत्या की वारदात की जानकारी मिलती परसा बाजार के प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति प्रिया दल बल के साथ पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस टीम परीजनो और ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए तहकीकात शुरू कर दी। रात भर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन कोई नतीजा नही निकला। न हत्यारो का पता चल पाया और न ही हत्या के कारणों का ही पता ल लग सका है। मृतक सूरज कुमार परसा के ही एनी बेसेंट स्कूल में दसवीं का छात्र बताया जाता है। पुलिस हत्या के तार स्कूल और पारिवारिक समेत किसी लडक़ी का चक्कर आदि तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर तफशीष कर रहते हुए हत्या के कारणों का पता लगा रही है.
घटना के बाद मृतक के परिवार में माता पिता बहन भाई का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। घटना के बारे में ग्रामीण कुछ भी बता पाने में असमर्थता जता रहे हैं वही बदहवाश परिजन अभी तक पुलिस को बयान नही दे सके हैं। हत्या की वारदात के बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम और थाना के चक्कर लगाने में लगे थे । शुक्रवार की देर शाम तक मृतक के घर में ताला लगा देखा गया और परिजन भी वहां कोई नही था । आसपास के लोग घटना के बारे में कुछ भी नही बता पा रहे. वहीँ प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति प्रिया ने बताया कि 18 साल के लड़के की हत्या गोली मार की गई है। पुलिस हत्यारों का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।
