झारखण्ड

दो पक्षों के बीच झड़प, दोनों ओर से मारपीट से बाजार में मची भगदड़

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): झरिया मेन रोड में दो पक्षों के बीच शुक्रवार को झड़प हो गयी. झड़प में दोनों ओर से मारपीट होने लगी जिससे झरिया बाजार में भगदड़ मच गयी. बाजार करने आए लोग भागने लगे दुकानें बंद होने लगी.बताया जा रहा है कि बजरंग दल के पूर्व नेता रमेश पाण्डेय के छोटा भाई बीटू पाण्डेय कुछ युवाओं के साथ स्कॉर्पियो से बाजार आए थे.

Advertisements
Ad 1

इसी बीच झरिया कोयरीबांध के कुछ युवकों से उनकी झड़प हुई.जिसके बाद कोयरीबांध से 20 से 25 की संख्या में युवक पंहुच गए और स्कॉर्पियो स्वार लोगों के साथ मारपीट करने लगे. देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी. स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया गया.इधर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. फिलहाल दोनों में किसी ओर से थाने में शिकायत नहीं की गयी हैं.इसमें ये भी देखा गया कि जिस तरह से जिला में पुलिस की तैनाती की बात कही गयी थी वैसी नहीं देखी जा रही हैं.

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: