बिहार

छठ व्रतियों की सेवा में मुस्तैद रहे सिविल डिफेंस के जवान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आस्था के महापर्व छठ के प्रथम दिन नहाए खाए के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर भीड़ नियंत्रण के लिए सिविल डिफेंस के जवानों को तैनात किया गया। इस अवसर पर पटना सिटी के सबसे बड़े और प्रमुख घाट गाय घाट पर सिविल डिफेंस के जवानों ने बड़ी ही मुस्तदी से छठ वर्तियों की सेवा सुरक्षा की। भीड़ नियंत्रण को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर सिविल डिफेंस पटना के ऑफिसर कमांडिंग सह चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ, सिंह के साथ हीं डिविजनल वार्ड में डॉ श्रवण कुमार सिंह, वार्डन अरुण कुमार,प्रवीण प्रीतम, हरेंद्र नाथ,रंजन कुमार मयंक शेखर और राज किशोर सिंह ने भाग लिया. जिला प्रशासन की ओर से पटना पुलिस के पत्रकार नगर के सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, डीएसपी पटना सिटी के कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह सहित आधा दर्जन से ज्यादा मजिस्ट्रेट और सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहें।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: