बिहार

56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के द्वारा बेला-बसमतिया में किया गया सिविक एक्शन प्रोग्राम

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी मुख्यालय बथनाहा के कमांडेंट मुकेश कुमार सिंह मुंडा के निर्देश पर आज दिनांक 14मार्च2022 दिन सोमवार को एसएसबी56वीं वाहिनी बथनाहा के द्वारा कोविड 19 गाईडलाइंस का पालन करते हुए मध्य विद्यालय बेला में “वृहद नागरिक कल्याण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत दर्जनों सीमावर्ती ग्रामीण जरूरतमंद किसानों और खेतिहर मजदूरों को कृषि उपकरण व उन्नत किस्म के बीज (स्प्रे मशीन, फावरा व हायब्रिड मक्का बीज) का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गयाl सीमावर्ती क्षेत्र के 04 स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधक के साथ विभिन्न प्रकार के खेल सामग्रियों का वितरण किया गया तथा चिकित्सक डॉक्टर अमन कुमार के द्वारा निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर के माध्यम से दर्जनों ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ मुफ्त दवाईयाँ दी गई।पशु चिकित्सक डॉ. ई. चाओबा सिंह द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाकर सीमावर्ती दर्जनों ग्रामीणों के पशुओं का जाँच कर मुफ्त दवाईयाँ दी गई।

सामानों के वितरण के पश्चात कमांडेंट श्री मुकेश कुमार सिंह मुंडा ने उपस्थित सभी ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ प्रतिवर्ष इस तरह के कल्याणकारी कार्य करते हैं जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है I इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष एसएसबी स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी कराती है, जिससे ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियां स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनती हैं l इसके अलावे उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को CAPFs/SSB जॉइन कर देश सेवा के साथ-साथ स्वनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मानव तस्करी के विरुद्ध ग्रामीणों को जागरूक किया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर डॉ. ई. चाओबा सिंह कमांडेंट (V) , डॉक्टर अमन कुमार, उप-कमांडेंट, ई-कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट एल. इमो सिंह, उप-निरीक्षक प्रेम कुमार गुप्ता, नवीद अंसारी मुखियापति, रीतलाल पासवान समिति सदस्य एवं स्कूलों के प्रधानाध्यापक तथा समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं दर्जनों एसएसबी जवान उपस्थित थे।

एसएसबी द्वारा आयोजित इस कल्याणकारी कार्यक्रम का स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल प्रशासन और स्थानीय जनता ने काफी सराहा और ऐसे कार्यक्रमों के लिए बेला- बसमतिया क्षेत्र के चयन के लिए आभार प्रकट किया और अनुरोध किया कि भविष्य में भी ऐसे जन-कल्याणकारी कार्यक्रम इस क्षेत्र में होते रहें।

Related posts

अग्निशमन टीम का जनजागरूकता अभियान शुरू

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं 13 फरियादें, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश

पटना में बड़ी वारदात टली, पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को दबोचा

error: