बिहार

सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने किया फुलवारीशरीफ थाना का निरीक्षण, जनता दरबार में सुनी सीधी शिकायतें…

पटना, अजित। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी जिलों में थाना स्तर पर सप्ताह में दो दिन जनता दरबार आयोजित किए जाने के क्रम में शुक्रवार को सीटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह फुलवारीशरीफ थाना पहुंचे. जहां उन्होंने थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सीधे तौर पर सुनीं. जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं. सीटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने एक-एक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए. कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि लंबित मामलों में शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Advertisements
Ad 1

सिटी एसपी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का थाना स्तर पर ही त्वरित समाधान करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों में किसी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीटी एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति और लंबित कांडों की समीक्षा भी की. उन्होंने अनुसंधान की गुणवत्ता बेहतर रखने, पीड़ितों से संवेदनशील व्यवहार करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. जनता दरबार और निरीक्षण के दौरान डीएसपी सुशील कुमार और फुलवारीशरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम भी मौजूद रहे।

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र

error: