अररिया, रंजीत ठाकुर : हथियार के बल पर सिटी रिक्शा छीनतई की घटना प्रकाश में आया है। मामला बीते गुरुवार संध्या का बताया जा रहा है । बथनाहा पंचायत वार्ड संख्या 16 निवासी अखिलेश बाहरदार से बीते गुरुवार की संध्या को नरपतगंज थाना क्षेत्र के भंगही नहर के पास तीन युवकों ने हथियार दिखाकर सिटी रिक्शा छीन लिया । सिटी रिक्शा चालक ने बताया कि दो दिन पहले एक व्यक्ति से उसकी जान पहचान मीरगंज चौक के पास हुई थी तथा उन्होंने उनसे मोबाइल नंबर लिया था तथा कहा कि जरूरी पड़ने पर वे भाड़ा पर अन्य जगह जाते है तो उन्होंने कहा हा जाते हैं। जिसके बाद गुरुवार को उस व्यक्ति ने उन्हें मधुरा गांव जाने के लिए एक हजार रुपए में बात किया तथा भंगही चौक बुलाया तथा वहां पहुंचने के बाद उन्हें नहर की ओर जाने को कहा जहां पर पहले से कुछ लोग मौजूद थे ।
नहर पर पहुंचने के बाद वे लोग एक दुकान में कुछ खाए जिसके बाद पश्चिम दिशा की ओर जाने को कहा कुछ दूर जाने के बाद मधुरा तथा चंदा के बीच सुनसान जगह पर सिटी रिक्शा पर बैठा व्यक्ति रुकने को कहा तथा रुकते ही उन्होंने कमर से पिस्टल निकालकर दिखाते हुए सिटी रिक्शा छीन लिया तथा पीछे बाइक से चल रहे उनके एक साथी ने बाइक पर जबरन बैठा लिया तथा कहा कि हल्ला करोगे तो जान से हाथ धो लोगे । जिसके बाद अखिलेश को बाइक से कुछ दूर तक छोड़ दिया । घटना की सूचना बथनाहा थाना अध्यक्ष को दिया गया लेकिन बथनाहा थाना अध्यक्ष ने फुलकाहा थाना भेज दिया जिसके बाद जांच पड़ताल के बाद उसे नरपतगंज थाना भेजा गया । लेकिन वहां भी केश दर्ज करने से मना कर दिया।
जिसके बाद पीड़ित ने फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अररिया पुलिस कप्तान से गुहार लगाया । गुरुवार को फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर केश दर्ज कर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दिया गया गया है। वहीं इस बाबत नरपतगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि पीड़ित के द्वारा आवेदन प्राप्त है सिटी रिक्शा चोरी मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच किया जा रहा है आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
