झारखण्ड

चेन छीन रहीं दो महिलाओं को नागरिकों ने पकड़ा, दो फरार!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): बरटांड़ इलाके में चार महिलाओं के एक ग्रुप ने एक महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास किया. इस दौरान दो महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि 2 फरार हो गईं।धनबाद जिले के बरटांड़ इलाके में आज उस समय सनसनी फैल गई जब चेन छीनने के प्रयास में स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं को पकड़ा. वहीं दो महिला भागने में सफल रहीं. पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ में जुटी है. बताया जा रहा कि धीरेन्द्रपुरम की रहने वाली प्रमिला देवी सरायढेला एसएनएमएमसीएच से ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रही थी.

बरटांड के पास चार महिलाओं के एक ग्रुप ने उनके गले की चेन छीनने का प्रयास किया. पीड़ित महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए. स्थानीय लोगों ने मौके से दो महिला को धर दबोचा, जबकि अन्य दो महिला मौका देखकर भाग निकलीं।पकड़ी गई दोनों महिला रीता और प्रतिमा गोरखपुर इलाके के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के रहने वाली बताई जा रहीं हैं. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस गिरफ्तार दोनो आरोपी महिला के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

दोनों महिला रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद भीड़ से काफी मिन्नतें कर अपने को छोड़ने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन स्थानीय लोगों ने एक नहीं सुनी और और घटना की सूचना पुलिस को दे दी. पीड़ित महिला प्रमिला देवी के आवेदन पर दोनों महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और थाने लाकर पूछताछ में जुट गई है.

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: