पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने लाल इमली इलाके से 72 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाल इमली काली स्थान निवासी नन्हकी राय के रूप में हुई है।
चौक थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है।
