बिहार

चित्रांश जागृति मंच ने धूमधाम से की भगवान चित्रगुप्त की पूजा, चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजीत। चित्रांश जागृति मंच, महावीर नगर, अनीसाबाद, बेऊर की ओर से बुधवार को महावीर मंदिर परिसर में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई. इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी. पूजा में चित्रांश समाज के लोगों ने भाग लेकर अपने साल भर के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा भगवान के समक्ष प्रस्तुत किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजन समारोह के अवसर पर मंच की ओर से चित्रकला, एकल नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में फुलवारीशरीफ विधायक श्याम रजक, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, पद्मश्री डॉ गोपाल प्रसाद, महावीर मंदिर के सचिव बालेन्द्र शर्मा, देवी दयाल सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सतेन्द्र कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, नवल किशोर सिंह समेत मंच की कार्यकारिणी के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंच के महासचिव सुनील श्रीवास्तव ने पूजा समारोह में शामिल होने वाले सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!

पटना की बाजार समिति में सात फल प्रतिष्ठानों की जांच, दो दुकानों से केले के नमूने लिए गए