बिहारराजनितिक

चिराग पासवान ने विपक्षी गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखने पर कड़ी आपत्ति जताई, कहा- देश के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते ये पूरी तरह गलत है

पटना(न्यूज क्राइम 24): लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने विपक्षी गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखने पर कड़ी आपत्ति जताई है श्री चिराग ने कहा कि विपक्षी गठबंधन अपने राजनीतिक लाभ के लिए जिस तरह देश के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं वह कहीं से भी उचित नहीं ठहराया जा सकता श्री चिराग ने कहा आप देश के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते ये पूरी तरह गलत है देश का नाम तो हम सबों का स्वाभिमान है गुरूर है विपक्ष की बैठक में अपनी महत्वाकांक्षा और राजनीतिक लाभ के लिए देश के नाम का इस्तेमाल कर गठबंधन का नाम “INDIA” रखना कतई उचित नहीं है।

Advertisements
Ad 1

मेरे देश का नाम मेरा स्वाभिमान है , मेरा अभिमान है।इस नाम को देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी मणिपुर की घटना पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्री चिराग ने कहा मणिपुर की घटनाओं के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न घटे। सदन में विपक्षियों द्वारा गतिरोध करने पर श्री चिराग ने कहा कि मेरा विपक्ष से यही अनुरोध है कि वो सदन को चलने दे क्योंकि ये वही मंच है जहां आप सरकार के सामने अपनी बात रख सकते हैं और सरकार का जवाब सुन सकते हैं। हम लोग भी सुनना चाहते हैं कि सरकार क्या-क्या कदम उठा रही है। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने दी।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: