उत्तरप्रदेश

शिष्टाचार, अनुशासन और नशे से दूर रहने दी बच्चों को सीख

लखनऊ(न्यूज क्राइम 24): प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द में कक्षा पांच के बच्चों की विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द सरोजनीनगर में बच्चों को सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर हरिहर सिंह चौहान वरिष्ठ नागरिक व समाज सेवक , विशिष्ट अतिथि के तौर पर आशीष सिंह समाज सेवक व पत्रकार उपस्थित रहे।कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को विशेष पुरुष्कार दिए गए बच्चों ने गीत व कविता सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध किया। हरिहर सिंह चौहान ने बच्चों को पढ़ाई के महत्व के प्रति जागरूक किया और कहा की पढ़ाई से ही बच्चें का भविष्य निर्धारित किया जाता है।

आशीष सिंह ने बच्चों को तोहफे देकर बधाई दी और माता पिता और गुरुजनों का आदर करने की सीख दी। छोटी छोटी कहानियां बनाकर लिखने की आदत डालने को कहा। शिक्षिका रीना त्रिपाठी ने बताया कि पुरुस्कार से बच्चें काफी उत्साहित हुए। सभी अभिभावक बच्चों के अगले कक्षा मे प्रवेश से काफी प्रसन्न नजर आए। सभी गणमान्य अतिथियों ने बच्चों को शिष्टाचार अनुशासन का पालन करने और जीवन में कभी नशा न करने का संकल्प कराया।कार्यक्रम मे आभा शुक्ला, नसीम सेहर, रीना त्रिपाठी, सरिता यादव, राजा, अनिकेत उपस्थित रहें।

Related posts

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग

झोपड़ी को ग्रामीणों की मदद से उजाडवाया, पीड़ित का आरोप विधायक के इशारे पर जमीन को किया जा रहा कब्जा

बन्नू बिरादरी कमेटी का भव्य लंका दहन, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

error: