बिहार

‘नो व्हीकल डे’ पर पैदल कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना, नरेश अग्रवाल : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आज लोक सेवक आवास 1, अणे मार्ग से पैदल चलकर मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने आज ‘नो व्हीकल डे’ मनाया और बिना काफिले व तामझाम के कार्यालय पहुंचकर सरकारी कामकाज निपटाया। उन्होंने सप्ताह में एक दिन लोगों से ‘नो व्हीकल डे’ मनाने की अपील की थी, जिसके तहत आज खुद भी बिना वाहन के कार्यालय पहुंचे।

Advertisements
Ad 1

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए वाहनों का कम इस्तेमाल करने की अपील का पालन कर रहे हैं। उन्होंने मंत्रियों, अधिकारियों, कर्मियों और आम लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने इसे एनर्जी सिक्योर राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री की दूरदर्शी पहल बताते हुए राज्यवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत में संयम बरतने की अपील की।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन

error: