बिहार

मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण, तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना(न्यूज क्राइम 24): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लोहिया पथ चक्र प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने लोहिया पथ चक्र प्रोजेक्ट के दूसरे फेज के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जून तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने डायग्राम के माध्यम से निर्माण कार्य, कनेक्टिविटी आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। चार लेन का अंडरपास स्वैप, ग्रेड से अलग यू-टर्न और मल्टी सेक्शनल इंटरचेंज तकनीक पर आधारित कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

लोहिया पथ चक्र में बोरिंग कैनाल रोड, दारोगा राय पथ, विश्वेश्वरैया भवन और बिहार संग्रहालय से लोग इंट्री कर सकेंगे और स्वैप तकनीक से अपनी लेन बदल सकते हैं। इस प्रोजेक्ट में बिहार संग्रहालय से नेहरू पथ पर अटल पथ तक बनाए जा रहे फ्लाईओवर से भी ट्रैफिक आसान होगा।

Advertisements
Ad 1

मुख्यमंत्री ने दारोगा राय पथ पर मछली मार्केट के पास नेहरू पथ पर एक फ्लाईओवर और एक अंडरपास के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और विस्तृत जानकारी ली। इसके पश्चात् उन्होंने बोरिंग कैनाल रोड से सहदेव महतो मार्ग के पास मोहिनी मोड़ से शुरू होकर बननेवाले अंडरपास को भी देखा। यह बोरिंग कैनाल रोड से होते हुए दारोगा राय पथ पर आर ब्लॉक की ओर जानेवाले ट्रैफिक को कम करेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि लोहिया पथ चक्र प्रोजेक्ट काफी महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों से राय लेकर इसपर काम किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। शहर के महत्वपूर्ण मार्गों के आपस में जुड़ने से लोगों के लिए आवागमन आसान होगा। भूमिगत केबल, ड्रेनेज सहित अन्य जरूरी कार्यों को बेहतर ढंग से कराएं। लोहिया पथ चक्र जब बनकर तैयार हो जाएगा तो बाहर से लोग इसे देखने आएंगे।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: