बिहार

मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श किया

पटना, सोनू कुमार :  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान वहां की कार्य पद्धति के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, माल वाहक ऑटो चालक का सिर फोड़कर ₹1.93 लाख लेकर फरार हुए तीन बदमाश

विश्व खाद्य दिवस पर एम्स पटना में खाद्य प्रदर्शनी, मोटे अनाज और पारंपरिक खानपान के प्रति किया जागरूक

error: