बिहार

सम्पतचक अंचल कार्यालय के पास यात्री शेड निर्माण के लिए मुख्य पार्षद अमित कुमार ने किया भूमि पूजन

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) सम्पतचक ब्लॉक और अंचल कार्यालय के बाहर यात्री शेड का शिलान्यास , अब मुसाफिरों को मिलेगी राहत

फुलवारी शरीफ, अजित : सम्पतचक ब्लॉक और अंचल कार्यालय रजिस्ट्री ऑफिस आने-जाने वाले मुसाफिरों और कामकाजी लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है.अब उन्हें धूप, बारिश और अन्य मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी. नगर परिषद सभापति अमित कुमार ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए यात्री शेड बनाने का ऐलान किया और विधिवत पूजा-अर्चना कर इसका शुभारंभ किया.इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Advertisements
Ad 1

इस यात्री शेड में बैठने और पीने के पानी की उचित व्यवस्था की गई है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने इस पहल की सराहना की और इसके लिए नगर परिषद को धन्यवाद दिया.

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: