बिहार

पटना में 40 से ज्यादा स्पीड पर कटेगा चालान, पुलिस रडार गन लेकर तैयार

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): अटल पथ पर हाई स्पीड से चलने वाली गाड़ियों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अपनी मुहिम की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस 2 हाई स्पीड रडार गन के साथ अटल पथ पर उतरी। रडार गन की मदद से 500 मीटर दूर से ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से चल रही गाड़ियों की डिटेल्स ट्रैफिक पुलिस को मिल जा रही है। पास आते ही ऐसी गाड़ियों को रोका जा रहा है। इसके बाद उनसे 2 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया जा रहा है। यही नहीं पुलिस लिखी कार को भी नहीं छोड़ा गया। उनसे भी 2 हजार का चालान वसूला गया। करीब दो घंटे में 46 लोगों से फाइन वसूला गया।अटल पथ से शुरू हुई यह मुहिम लगातार चलती रहेगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मसौढ़ी में लहसुना थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

error: