बिहार

विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

अररिया(रंजीत ठाकुर): फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय खैरखां में शुक्रवार को सत्र 2021-22 में अध्ययनरत वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं को भव्य आयोजन कर विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र के साथ विद्यालय से विदा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कालीचरण वियोगी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों से अनुरोध किया की बच्चों का सुंदर भविष्य के लिए इसे उच्च शिक्षा प्रदान कराना ही आपका कर्तव्य बोध है। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक जनार्दन दास पारखी ने इस कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिवार का खूब सराहना की। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे शिक्षक संघ के जिला सचिव नवीन ठाकुर ने बाल विवाह पर आधारित नाटक का प्रस्तुति करने वाली छात्राओं की खूब प्रशंसा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्यूटी , मौसम , शिवानी , रिचा राजा , गुड्डू ने उपस्थित ग्रामीणों का मन मोहा। मौके पर पूर्व संकुल समन्वयक सत्येंद्र कुमार , अमित विश्वास , शिक्षक विश्वजीत कुमार , दिवाकर कुमार , मोहम्मद मुस्ताक आलम , मोहम्मद मुर्तुजा , अभिषेक कुमार , विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष नीलम देवी , सचिव रीता देवी , कल्याणी देवी , कल्पना देवी , ग्राम सभा सदस्य क्रमशः प्रमोद चौरसिया , राजा नंद दास , चंदन मंडल दर्जनों ग्रामीण और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

महाशिवरात्रि की मची धूम मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ी भीड़

गायघाट में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

error: