नालंदा, (न्यूज क्राइम 24) संयुक्त किसान मोर्चा की राज्यस्तरीय महापंचायत रविवार को चंडी नालंदा में होगी। एमएसपी कानून बनाने की माँग, किसान नेताओं ने केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार के नेता जवाहर निराला, अध्यक्ष किसान संघर्ष समिति ने कहा केंद्र सरकार किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। दिल्ली में 378 दिन लगभग 13 महीना किसानों ने ठंडी गर्मी चिलचिलाती, धूप, कड़ाके की ठंड, में धरना देकर सरकार ने आश्वासन कर के धरना वापस करवाया। आंदोलन को वापस ले लिया। की एमएसपी गारंटी कानून बनाने पर एक कमेटी बनाएंगे, लेकिन अभी तक नहीं बना। जो किसानों के साथ विश्वासघात को दर्शाता है।
बिहार के किसान भी आर-पार की लड़ाई के तैयार है। जिसके लिए 30. 5. 2022 को राजभवन, मार्च के द्वारा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर के सभी मांगों से अवगत कराने का काम किया। जिसकी वक्ताओं ने अभी तक MSP कानून गारण्टी नहीं देने के लिए या कमेटी बनाने के लिए किसानों का भी कमेटी में रखने की कोई बात अभी तक नहीं करना विश्वासघात और छल जो किया है । जबकी ऐमएसपी की खरीद में घोटाला होता है। हमारी उपज का दाम C2 प्लस 50% के आधार पर तय करने और हर हाल में वह दाम हमें मिले इस बात की गारंटी के पक्ष में कोई नहीं है। दाखिल खारिज परिमार्जन एवं सर्वे में लूट का बाजार गर्म है। प्लास्टिक थर्मोकोल जैसी कंपनी की प्रणाली से हवा पानी मिट्टी प्रदूषण खराब होती जा रही है। ऐसे तमाम समस्याओं से मुक्ति का संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है। लेकिम कार्यपालिका विधान पालिका न्यायपालिका खबर पालिका का राजनीतिक दल सब हमारे दुश्मन है।
हमने महापंचायत के लिए पंजाब की जगजीत सिंह, मध्य प्रदेश के शिव कुमार ‘काका,, जी हरियाणा के अभिमन्यु केरल के के, के भी बीजू गुजरात के जेके पटेल, उड़ीसा के महापात्र महाराष्ट्र के शंकर दरेकर कर्नाटक के शांता कुमार, आदि लोग शामिल होने की सहमति है। यह सारे लोग 378 दिनों तक दिल्ली में चले भीषण किसान आंदोलन के अगुआ रहे हैं। इस संघर्षील नेताओं की सूझबूझ का लाभ लेकर बिहार में एक बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा करने का प्रयास हो रहा है।