बिहार

डिजिटल युग में जनगणना 2027 : बिहार में शुरू हुआ स्व-गणना अभियान, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शुभारंभ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भारत की जनगणना–2027 के तहत पहली बार नागरिकों के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा शुरू की गई है। इस नई पहल के जरिए लोग अब अपने परिवार की जानकारी खुद ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और आसान हो जाएगी।

बिहार में यह सुविधा 17 अप्रैल से 01 मई 2026 तक उपलब्ध है। राज्य के नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in⁠� पर जाकर निर्धारित अवधि के भीतर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसी क्रम में बुधवार को पटना स्थित सरदार पटेल भवन में स्व-गणना जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने की। इस दौरान कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में बिहार की निदेशक-सह-मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी रंजिता (भा.प्रा.से.) ने स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करती है और जनगणना को अधिक प्रभावी बनाती है।

बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक विनय कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने स्वयं स्व-गणना कर एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे तय समय सीमा के भीतर इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि बिहार और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Related posts

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

धूमधाम से मना डांडिया समारोह, बच्चों ने दिया बुराइयों के अंत का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

error: