बिहार

सीडीपीओ और महिला प्रवेक्षिका को मिला ई.सी.सी.ई “नई पहल” पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा सीडीपीओ और महिला प्रवेक्षिका को मिला ई.सी.सी.ई का प्रशिक्षण दस बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं उन्नीस महिला प्रवेक्षिकायों को “नई पहल” पाठ्यक्रम मैं स्वयं, मेरा परिवार व भोजन पाठ्यक्रम संबंधित शिक्षण सहायक सामग्री आओ गाएं ,आओ खेले, कहानी कार्ड, अभ्यास पुस्तिका तथा पीएसी किट को आंगनवाड़ी केंद्र पर क्रियाशील करने हेतु एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । यह प्रशिक्षण बक्सर जिले के मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र संख्या चौरानवे बाल विकास परियोजना कार्यालय बक्सर सदर के प्रांगण में किया गया । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बक्सर जिले के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा ईसीसीई ‘नई पहल ” पाठ्यक्रम पर किया जाना।

सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ का प्रतिभाग किया और उनका कहना था की कोविड-19 के बाद इस तरह का प्रशिक्षण पहली बार मिला हैं और बच्चों के साथ इस तरह से गतिविधि करना काफी लाभकारी होगा ।प्रशिक्षण का सफल संचालन में डीपीओ तरनि कुमारी की अहम भूमिका रहीं। प्रशिक्षक के रूप में प्रथम की सदस्य सोनी कुमारी और स्नेहा रानी मौजूद थी।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: