झारखण्ड

खम्बे से टकराई कार, तीन युवक घायल

धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र के भगतडीह में धनबाद की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा गई। कार में 4 लोग सवार थे। घटना के बाद कार सवार एक युवक फरार हो गया और तीन युवक घायल हो गए। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने झरिया पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम भेज दिया.

Advertisements
Ad 1

वही प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार संख्या जेएच 10 एएस 9884 जो धनबाद की ओर से आ रहा था और झरिया की ओर जा रही थी। वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। जिसमें कार सवार चारों युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार सवार युवक झरिया के बकरी हाथ निवासी बताए जा रहे हैं। वही पोल से टकराते हैं कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: