बिहार

16 और 23 फरवरी को पारस एचएमआरआई में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

फुलवारी शरीफ, अजित : पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल में 16 और 23 फरवरी रविवार को कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में सुबह 11- 4 बजे तक लोगों को इस गंभीर बीमारी के लक्षण, स्क्रीनिंग और इलाज के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा डॉक्टरों की टीम उन्हें निःशुल्क परामर्श भी देगी। इस दौरान एक हेल्थ टॉक “उम्मीद के सितारे” का भी आयजोन होगा, जिसमें कैंसर से जंग जीत चुके मरीज एंव उनके परिवार के लोग अपना अनुभव सांझा करेंगे। हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से लगभग 100 ऐसे कैंसर सर्वाइवर्स को सम्मानित भी किया जाएगा। अपने वक्तव्य से वह कैंसर जैसे बीमारी से लड़ रहे लोगों की हौसला आफजाई करेंगे।

शिविर में हॉस्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञों की टीम हिमैटो आंकोलाजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार सिंह, मेडिकल आंकोलाजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक आनंद, डॉ. शेखर केसरी (सिनियर कंसल्टेंट व हेड रेडिएशन ओन्कोलॉजी), डॉ. आर.एन. टैगोर (मुख्य कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी) , डॉ. मुशर्रत शाहीन (कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. मिताली दांडेकर लाल (मुख्य कंसल्टेंट हेड एंव नेक सर्जरी) डॉ. शिव शंकर मिश्रा (कंसल्टेंट, रेडिएशन ओन्कोलॉजी) डॉ. रुपेश कुमार सिंह (कंसल्टेंट सजीकल ओन्कोलॉजी) और डॉ. मोफिजुर रहमान से परामर्श ले सकते हैं।

Advertisements
Ad 1

पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए जागरूक करना है। अधिक से अधिक लोग इस शिविर में पहुंचें, इसलिए रविवार को कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। शिविर में किफायती दर पर कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा डॉक्टरों की टीम निःशुल्क परामर्श देगी। अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं – 7835084921

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!

error: