बिहार

गौरिचक में डॉग स्क्वायड की मदद से शराब तस्करों के खिलाफ चला अभियान

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): गौरीचक थाना पुलिस ने डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्तों की मदद से थाना क्षेत्र के तीन मुसहरी चिपुरा, हंडेर और अल्लाह बख्श पुर में देसी शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। थाना अध्यक्ष लालमणि दुबे ने बताया कि इस दौरान जमीन में छुपा कर रखे गए भारी मात्रा में करीब 500 लीटर से अधिक निर्मित और अर्ध निर्मित शराब जावा महुआ गुड़ आदि शराब निर्माण सामग्री को नष्ट किया गया। स्वान दस्ता के सहारे शराबियों एवं शराब तस्कराें को चिन्हित किया गया है। इनके खिलाफ मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। हालांकि पुलिस टीम और श्वान दस्ते को देख शराब तस्कर फरार होने में सफल रहे। वही गौरीचक थाना पुलिस द्वारा श्वान दस्ते की मदद से मुसहरी में शराब विनष्टीकरण अभियान से आसपास के इलाके में हड़कंप मचा रहा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि देसी शराब के दो तस्करों को दूसरे इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना स्टेशन क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

error: