बिहार

डिजिटल जनगणना में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में स्व-गणना अभियान को गति देने के उद्देश्य से आज अधिवेशन भवन में शिक्षा विभाग और जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार द्वारा संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डिजिटल जनगणना में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। वर्तमान में राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया 1 मई 2026 तक संचालित होगी, जिसके पश्चात 2 मई 2026 से जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानों की गणना प्रारंभ होगी। इस क्रम में अभियान को और अधिक सशक्त बनाने हेतु निदेशक सह मुख्य जनगणना अधिकारी रंजिता ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों तथा सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।

Advertisements
Ad 1

बैठक में निदेशक सह मुख्य जनगणना अधिकारी द्वारा स्व-गणना के महत्व पर प्रस्तुति दी गई, जिसमें उन्होंने और डॉ. बी. राजेंदर ने अधिकारियों, कर्मियों तथा उनके परिजनों को स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in/ के माध्यम से सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया, ताकि डिजिटल जनगणना में आम नागरिकों का योगदान सुनिश्चित हो सके। शिक्षा विभाग के शिक्षक प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में संलग्न रहते हैं, इसलिए उनकी निष्ठा और सहयोग को राष्ट्रीय महत्व का कार्य मानते हुए उत्साहित किया गया। इससे पूर्व, 22 अप्रैल 2026 को पटेल भवन, पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी श्रीमती रंजिता ने पुलिस विभाग को स्व-गणना हेतु प्रेरित किया था, जो उनके समर्पण और उत्साह का प्रतीक है।

Related posts

सीवान में पुलिसकर्मियों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जानकी नवमी, 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन शुरू

error: