क्राइमबिहार

सिगरेट के विवाद में हैवानियत : 22 साल के युवक को परिवार के सामने पटक-पटक कर चाकू से गला रेत डाला

फुलवारीशरीफ, अजित। राजधानी में बुधवार की सुबह ऐसा मंजर सामने आया, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के लोहियानगर में मामूली सिगरेट के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बदमाशों ने पिता और परिवार के सदस्यों के सामने 22 साल के युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। युवक को सड़क पर घसीटा गया, बार-बार जमीन पर पटका गया और फिर चाकू से गला रेत दिया गया। इस खौफनाक वारदात में जान गंवाने वाला युवक गौरव कुमार था। उम्र महज 22 साल। बीए पार्ट-वन का छात्र। लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के रामनगर हृदनबिगहा गांव का रहने वाला गौरव कुछ दिन पहले ही पढ़ाई के साथ पिता के पास पटना आया था। पिता यहां व्यवसाय करते हैं और लोहियानगर में पूरा परिवार रह रहा था।

परिजनों का कहना है कि मौत की वजह कोई पुरानी दुश्मनी नहीं, बल्कि सिगरेट के सिर्फ 200 रुपये थे। मंगलवार की शाम एमआईजी पार्क में गौरव ने एक युवक को सिगरेट लाने के लिए पैसे दिए। युवक न सिगरेट लाया, न ही रुपये लौटाए। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई।
मारपीट के बाद घायल हालत में गौरव लोहियानगर स्थित रानी स्टील शटर की दुकान पहुंचा और भाई को पूरी बात बताई। इलाज भी कराया गया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। परिजनों के अनुसार, कुछ देर बाद वही युवक अपने साथियों के साथ दुकान के आसपास मंडराता नजर आया और रेकी करता रहा। बुधवार की सुबह करीब 15 से 20 की संख्या में बदमाश हथियारों से लैस होकर दुकान पर टूट पड़े। गेट खुलते ही गौरव पर हमला कर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

परिवार के लोग बचाने दौड़े तो उन्हें भी पीटा गया। इसके बाद बदमाश गौरव को सड़क पर घसीटते ले गए और सबके सामने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गला रेत दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देने में देरी और लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो शायद गौरव की जान बचाई जा सकती थी। घटना नेक्टर हॉस्पिटल के पास हुई। सरेआम हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर कंकड़बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एएसपी सदर-1 अभिनव ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य नाबालिग फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related posts

हिन्दी, संस्कृत, उर्दू एवं मैथिली विभागाध्यक्षों द्वारा स्वरचित काव्य पाठ तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

एम्स पटना में विश्व कैंसर दिवस 2026 पर सीएमई एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

एम्स पटना की चिकित्सक को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, डॉ. वीणा कुमारी सिंह एम्स गोरखपुर की इंस्टीट्यूट व गवर्निंग बॉडी की सदस्य नामित

error: