बिहार

जवान की दिनदहाड़े गला रेतकर निर्मम हत्या!

नालंदा, राकेश। नालंदा में अपराध हुआ बेक़ाबू अभी एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का गुत्थी सुलझा भी नहीं था कि दिनदहाड़े सुशासन बाबू नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र में एक एयर फोर्स के जवान की दिनदहाड़े गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य घायल जवान को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां उसकी नाज़ुक स्थिति को देखते हुए सरकारी सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

Advertisements
Ad 1

मृतक एयर फोर्स जवान की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव निवासी भुवनेश्वर प्रसाद के 34 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुआ है. जो दिल्ली में कार्यरत थे. छठपूजा के अवसर पर घर आए हुए थे. प्रथम दृष्टया मामला ज़मीन विवाद से जुड़ा बताया जाता है. जिसे पूर्व में ही थाना में सुलझा लिया गया था, हालांकि उसके बाद किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था. आज इसी बात को लेकर पड़ोसी पूर्व से ही गुर्रा लिए हुए था इसी को लेकर उसे बुलाया और फिर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई है. वहीं, रहुई थानाध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद ने बताया कि मामले की सूचना मिली है परिवार वालों से बात कर बताएंगे.

Related posts

श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा निकला

रामनवमी पर संपतचक में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सेकंड चांस कार्यक्रम का जे-पाल टीम द्वारा अवलोकन, बालिकाओं की शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर हुआ संवाद

error: