बिहार

रक्षाबंधन पर बहन के घर आए भाई की नदी में डूबने से मौत!

फलका,  सरफराज गुड्डू :  थाना क्षेत्र स्थित मोरसंडा गांव में रक्षाबंधन के सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ममेरी बहन से राखी बंधवाने आए सोनू कुमार शर्मा 32 वर्षीय की कमलाघाट नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की पहचान भवानीपुर प्रखंड के सिंधिया गांव निवासी सोनू कुमार सिंह (32 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सोनू अपनी बहन के यहां राखी बंधवाने आए थे। शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे वह मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए देखते ही देखते डूबने लगें। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मौके पर स्थानीय मुखिया राजू नायक और फलका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। इस अचानक हुई दुर्घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts

रक्षाबंधन पर पार्षद अंजली राय ने मुख्यमंत्री और विधायक को बांधी राखी, जनहित के मुद्दों पर भी हुई चर्चा

“शिक्षक त्रस्त, नेता मस्त” की राजनीति अब नहीं चलेगी

दानापुर में RPS मोड़ से PGS मोड़ तक अवैध खटालों पर लोगों में आक्रोश, प्रशासन की कार्रवाई में कई गायें पकड़ी गईं

error: