बिहार

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार भाई- बहन की हुई मौत!

जमुई(मो.अंजुम आलम): जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग पर सतायन गांव के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की चेपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मंझवे चेकपोस्ट पर तैनात टाउन थाना की पुलिस के द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा बहन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि इलाज के दौरान भाई की भी सदर अस्पताल में मौत हो गई।

मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव निवासी दिलीप राम के पुत्र छोटू कुमार और पुत्री संजू देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों भाई -बहन बाइक पर सवार होकर बीते मंगलवार को बड़ी बहन के घर मंझवे गांव आए थे, जहां से बुधवार को बाइक से दोनो घर लौट रहे थे। इसी दौरान सतायन गांव के समीप अज्ञात वाहन ठोकर मारते हुए फरार हो गई। फिलहाल फरार वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। भाई-बहन की एक साथ मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related posts

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

error: