बिहार

कोशी नहर मेन केनाल में बने पुल ध्वस्त, आवागमन बाधित

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 , में मंगलवार की शाम राजाराम चौक के निकट कोसी नहर मेन केनाल में बने पुल ध्वस्त हो गया है। इसी पुल के दोनों तरफ मुख्यमंत्री ग्रामीण कार्य विभाग का सड़क निर्माण बना हुआ है जो सड़क बढ़ेपाड़ा पंचायत को जोड़ती है। यह घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जा रही है। पुल ध्वस्त हो जाने से आवागमन बाधित हो गया है।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता राजकुमार निराला ने बताया की पुल बहुत पुराना था, जांच करवाते इसके बाद ही बताया जा सकता है की पुल कब बना है। वहीं गुरुवार को स्थल पर मौजूद ग्रामीण राकेश मेहता,मोहम्मद जहाँगीर, उमेश मेहता,मोहम्मद परवेज, विष्णुदेव मेहता,विकास ठाकुर ने कहा यह पुल सड़क निर्माण के समय ही 2023 में बनाया गया और दो बर्ष में ही ध्वस्त हो गया है। बताते चलें कि जेई कहते है पुराना पुल है जबकि ग्रामीणों का कहना है दो बर्ष पूर्व पुल का निर्माण हुआ है। अब तो जांच के बाद ही खुलासा होगा कि पुल कब निर्माण हुआ है।

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: