क्राइमताजा खबरेंबिहार

Breaking: 10 फरवरी से लापता चार वर्षीय ज्ञानसी का मिला शव, पुलिस कर रही जांच

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर पटनासिटी से आरही है। जहां 5 दिनों से लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बीते 10 फरवरी से बायपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा, ग्वालटोली निवासी कल्लू यादव की चार वर्षीय पुत्री ज्ञानसी कुमारी अचानक शाम करीब चार बजे से लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने बेटी की गुमसुदगी का मामला दर्ज करवाया। इधर सोशल मीडिया पर भी लगातार लापता बच्ची की तस्वीर शेयर की जा रही थी। परिजन से लेकर पुलिस टीम और सभी लोगों ने बच्ची को ढूढ़ने का लगातार प्रयास किया। लेकिन बच्ची का कुछ भी पता नही चला। वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक आज पुलिस ने बच्ची के शव को धवलपुरा मठपर गबड़ा से बरामद किया है। बच्ची के शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक मध्य का हवाई अड्डा थाना में औचक निरीक्षण

अनुत्तीर्ण छात्राओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, डीपीओ (माध्यमिक) की अध्यक्षता में अहम बैठक

राज्य में 1 अप्रैल से किसानों से सरकार खरीदेगी गेहूं

error: