बिहार

बोन मैरो डोनेशन से मिली नई जिंदगी, थैलीसीमिया पीड़ित बच्ची को हर 15 दिन ब्लड ट्रांसफ्यूजन से मिली मुक्ति

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) देवघर की 5 वर्षीय थैलीसीमिया पीड़ित बच्ची सृष्टि झा को हर 15-20 दिनों में होने वाले ब्लड ट्रांसफ्यूजन से राहत मिल गई है। यह संभव हो सका है भारत सरकार की थैलिसिमिया बाल सेवा योजना (10 लाख का सहयोग), प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद, और नारायण हॉस्पिटल बैंगलोर की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों से।

2 वर्षीय आलोक बने जीवनदाता


देवघर के 2 वर्षीय नन्हे आलोक कुमार झा ने अपने बोन मैरो का दान देकर सृष्टि झा की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई। नारायण हॉस्पिटल के डॉ. सुनील भट्ट, विकी राय और उनकी टीम ने यह जटिल प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की।

परिवार और समाज ने जताया आभार-

Advertisements
Ad 1

सृष्टि झा के पिता श्री नरेंद्र झा और देवघर के पुजारी श्री सागर जी ने इस अद्भुत सफलता के लिए माँ वैष्णो देवी सेवा समिति परिवार, नारायण हॉस्पिटल की टीम और श्री सुजीत कुमार झा (आज तक) का विशेष आभार व्यक्त किया।

थैलिसिमिया के खिलाफ बड़ा कदम


इस सफलता ने न केवल सृष्टि झा को एक नई जिंदगी दी है, बल्कि यह साबित कर दिया है कि जब मानवता और विज्ञान का संगम होता है, तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। सृष्टि झा के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर किसी की शुभकामनाएँ और यह घटना समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरणादायक है।

Related posts

गौरीचक थाना पुलिस की छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी

सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण को लेकर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नगर परिषद संपतचक का 157 करोड़ से अधिक का बजट पारित, सड़क-नाला और आधारभूत ढांचे पर सबसे अधिक खर्च होगा

error: