बिहार

श्री श्याम बाबा के चरणों में समर्पित हुआ रक्तदान, फाल्गुन महोत्सव की सफलता को लेकर अरदास

पटनासिटी, रॉबीन राज। श्री श्याम सेवा प्रचार समिति, पटना सिटी की ओर से आगामी 18वें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की सफलता की मंगलकामना के साथ माँ ब्लड सेंटर में सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं श्याम भक्तों ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर श्याम बाबा के चरणों में सेवा अर्पित की। रक्तदान के माध्यम से श्याम बाबा से जनकल्याण एवं महोत्सव की सफलता की अरदास की गई। कार्यक्रम में पटना सिटी के कई सेवाभावी रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

Advertisements
Ad 1

रक्तदान करने वाले प्रमुख सेवाभावी रक्तवीर में संजय गोयेनका, ज्ञानेश चंद अग्रवाल, जय प्रकाश शर्मा, अभिषेक केशरी, नितिन अग्रवाल, कुमार यश, आशीष शर्मा, यश मुनका, आयुष झुनझुनवाला, संजय शर्मा, पीयूष सर्राफ, शिवम मल्होत्रा एवं कुमार अंश शामिल रहे। ब्लड सेंटर के मुकेश हिसारिया ने पूरी सेवा टीम को कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: