बिहार

पुलिस सप्ताह के अवसर पर रेल पुलिस केन्द्र पटना में रक्तदान शिविर का आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस सप्ताह-2025 के अवसर पर रेल पुलिस केंद्र, पटना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय रेल पुलिस, पटना द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें रेल जिला पटना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की गई और उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।

गौरतलब है कि 22 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक चलने वाले पुलिस सप्ताह-2025 के तहत कई जनसेवी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें रक्तदान शिविर एक प्रमुख पहल रहा।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आमजन को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाता है।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: