बिहार

माय भारतअररिया द्वारा प्रखंड स्तरीय समूह खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर : खेल तन मन को स्वस्थ रखने के साथ ना सिर्फ आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम वर्क बल्कि हमें जिम्मेदार बनाकर शिक्षा और कैरियर बनाने में मदद करता है। उक्त बातें माई भारत (मेरा युवा भारत ) चयन समिति सदस्य प्रवीण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि गुरुवार को मिर्जापुर में
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अररिया इकाई माई भारत द्वारा आयोजित प्रखंडस्तरीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता के उपरांत सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र से पुरुस्कृत करने के दौरान कही। मुख्यअतिथि श्री कुमार ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना और विजेता उप विजेता टीम के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं बधाई देते हुए कहा की माई भारत ने खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया है।

जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को जिला राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले आयोजन में अपना क्षमता प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा कहा कि यह प्रतियोगिता यही खत्म नही होती बल्कि यह एक नई शुरुआत है इस ऊर्जा और उत्साह को अपने जीवन के हर क्षेत्र बनाएं रखे। प्रतियोगिता में कबड्डी, बॉलीवाल, एथलेटिक्स में सो दो सौ चार सौ मीटर महिला पुरुष दौड़ लंबीकूद खेलो के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता फ़ारबिसगंज एवं नरपतगंज प्रखंड प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Advertisements
Ad 1

पुरुस्कार वितरण समारोह मे पंचायत समिति सदस्य नितेश साह समाजसेवी विमल मेहता विदेश्वरी ततमा,कमल मेहता वार्ड सदस्य अफरोज आलम,खेल प्रशिक्षक सादिक सबा सहित अनेकों गणमान्य जन मौजूद थे जबकि प्रतियोगिता को सफल बनाने में माई भारत के कार्यालय प्रभारी राम कुमार, युवा स्वयं सेवक सुधांशु साह अजित रंजन अमरदीप मालाकार, उज्ज्वल कुमार, अनिकेत गौस्वामी, मनीष पासवान पप्पू पासवान की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर महिला पुरुष वर्ग में 200 एवं 400 मीटर दौड़ में सफल प्रतिभागी क्रमशःआशुतोष कुमार, करण कुमार रितेश कुमार, शबाना खातून,सपना कुमारी, तेतरी कुमारी लम्बो कूद में मो अब्दुल्ला, मिष्टु आलम, आर्पिस,रिया साजिया, अलीजा सहित कबड्डी प्रतियोगिता में गांधी एक्सप्रेस टीम के कप्तान साजमिन उपविजेता मिर्जापुर एक्प्रेस टीम के कप्तान शाइस्ता खातून सहित अन्य को पुरस्कृत किया गया।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: