अररिया(रंजीत ठाकुर): आजादी के बाद राष्ट्र की एकता अखण्डता को अक्षुण्ण रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले प्रथम राष्ट्रवादी योद्धा थे डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी।उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने फ़ारबिसगंज नगर के बुथ संख्या 151पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष किशनशर्मा की अध्यक्षता मेंआयोजित डॉ0मुखर्जी के 70वें बलिदान दिवस पर भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता संग श्रद्धान्जली अर्पित करते हुए कही। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नही चलेंगे का नारा देकर जम्मू कश्मीर के सर्वागीण विकास हेतु धारा 370 को समाप्त करने की प्रेरणा का बिजारौपन करने वाले श्रद्धये मुखर्जी अपने संपूर्ण जीवन काल में हमेशा राष्ट्रहित और सत्य का पक्ष लिया एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में वे देश के करोड़ों युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष किशन शर्मा, तिलक साह, मनीष वर्मा, सरवन कुमार राय , बटेश कुमार, धीरेंद्र कुमार राय अरविंद कुमार, अखिलेश कुमार मंडल देवेंद्र कुमार रविंदर कुमार यादव ने डॉ मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और कहा की राष्ट्रीय अस्मिता के प्रतीक डॉ0 मुखर्जी के राष्ट्र एवं विचारधारा समर्पित उनका जीवन करोडों देशवासियों व कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करते रहेगा।
