उत्तरप्रदेश

बीजेपी विधायक ने अमेरिकी पॉप स्टार रिआना की तुलना वेश्या से की

बलिया(संजय कुमार तिवारी): भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आपत्तिजनक बयान देते हुए अमेरिकी पॉप स्टार रिआना की तुलना वेश्या से की है । उन्होंने नये कृषि कानून के विरोध में हो रहे किसान आंदोलन को देश को तोड़ने की विदेशी साजिश करार देते हुए कहा है कि रिआना में भारत को नसीहत देने की क्षमता नही है । अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा के जिले के बैरिया क्षेत्र के विधायक सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक पर पोस्ट के जरिये अमेरिकी पॉप स्टार रिआना पर निशाना साधा है। उन्होंने कल पोस्ट किया है ‘ मियां गैंग की वेश्याओं को भारतीय संस्कृति पर शिक्षा देने का अधिकार नहीं अच्छा होगा। अपनी संस्कृति को अपनी धरती पर ही प्रचार प्रसार करें.

उन्होंने आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने यह पोस्ट अमेरिकी पॉप स्टार रिआना के हाल ही में नये कृषि कानून के विरोध में हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन में किये गए ट्वीट को लेकर किया है। उन्होंने कहा कि अब रिआना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत को नसीहत देने लगी है। रिआना में भारत को नसीहत देने की क्षमता नही है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि रिआना का पूरा शरीर ही खेती है तथा वह इसी खेती का कारोबार करती है।

Related posts

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग

झोपड़ी को ग्रामीणों की मदद से उजाडवाया, पीड़ित का आरोप विधायक के इशारे पर जमीन को किया जा रहा कब्जा

बन्नू बिरादरी कमेटी का भव्य लंका दहन, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

error: