बिहार

राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू के समक्ष भाजपा युवा मोर्चा के अभिषेक सिंह, दीपक कुमार शर्मा सहित दर्जनो समर्थकों ने आज राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश राजद के वरिष्ठ नेता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने राजद का सदस्यता रसीद देकर भाजपा के दोनों नेताओं के साथ उनके समर्थकों को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाई। और पार्टी का प्रतीक चिन्ह हरा गमछा और लालु जी के संघर्ष और योगदान पर लिखी गोपालगंज टू रायसीना पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री रणविजय साहू ने कहा कि बिहार को विकास से कोसों दूर रखने वाली पार्टी भाजपा ने सिर्फ आडंबर और जुमलाबाजी की राजनीति की है । धर्म और भ्रम की राजनीति को मजबूती करके नौजवानों को नौकरी और रोजगार वंचित रखा। नफरत की राजनीति के माध्यम से सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की धारा को कमजोर किया। लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा युवा मोर्चा के सभी लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।

Related posts

उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की

एम्स पटना की डॉ. श्वेतालिना प्रधान को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की ओर से चुनी गईं एकमात्र विद्वान

नंगे पांव 1600 मीटर दौड़ लगाने वाली कविता महतो की मदद को आगे आया सरदार पटेल स्मृति अभियान

error: