बिहार

भाजपा प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा ने जनता के बीच बैठ चाय पी, जताया आभार

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के दूसरे दिन भाजपा प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा करते हुए आम जनता के बीच पहुंचे। इस दौरान वे सब्जी बाजार चौक स्थित विष्णु चाय दुकान पर रुके और स्थानीय लोगों के साथ बैठकर चाय की चुस्कियां लीं। जनता के बीच संवाद के दौरान रत्नेश कुशवाहा अपने विजय को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा कि पटना साहिब की जनता ने जिस तरह का समर्थन दिया है, उससे स्पष्ट है कि इस बार भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।

न्यूज़ क्राइम 24 से विशेष बातचीत में रत्नेश कुशवाहा ने कहा, जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इस बार के मतदान से साफ संकेत हैं कि भाजपा की जीत रिकॉर्ड अंतर से होगी। उन्होंने पटना साहिब विधानसभा की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर उनके साथ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, पटना महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, महामंत्री विनय केसरी, अमित कनोडिया, अंकित शुक्ला, जदयू के प्रवीण चौधरी, मो. फिरोज, शशि कांत शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता और मीडिया कर्मी उपस्थित थे। सभी ने चाय पीते हुए चुनावी माहौल पर चर्चा की और क्षेत्रीय जनता से संवाद स्थापित किया।

Related posts

बेगूसराय में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, 11 सिलेंडर जब्त!

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

error: