बिहार

दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) आलमगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित ने आलमगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बाइक से संबंधित विवरण के आधार पर जांच में जुट गई है।

गायघाट काजीबाग, खड़ा कुआं निवासी शंकर पांडेय के पुत्र राहुल कुमार पांडेय ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी टीवीएस अपाचे बाइक (नंबर BR-01FK-5410) से गायघाट बांस टाल स्थित चैतन्य मंदिर के पास गया था। उसने नीले रंग की बाइक को पुल के नीचे एक चाय दुकान के समीप खड़ा किया और अपने काम से चला गया।

काम पूरा करने के बाद जब राहुल वापस बाइक लेने पहुंचा तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद चैतन्य मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी किए जाने की बात सामने आई।

पीड़ित की शिकायत पर आलमगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाइक के इंजन एवं चेसिस नंबर के साथ वाहन नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी माध्यमों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

बिहपुर की रेल सुविधाओं को लेकर ECR महाप्रबंधक से हुई महत्वपूर्ण चर्चा, कई मांगों पर बनी सहमति

बिहार में निर्माणाधीन ROB परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

मिट्टी के गणपति बनाकर छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

error: