बिहार

बिहार सरकार के मंत्री जनक राम पहुंचे मोतिहारी, मृतक के परिजनों से मुलाकात कर मुआवजे की राशि का सौंपा चेक

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम आज मोतिहारी जिला के ग्राम अजगरी मठ पहुंचे और मृतक शिक्षक रामकुंवर राम के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की। इस क्रम में उन्होंने शिक्षक के आश्रितों को विभागीय मुआवजे की राशि का चेक भी सौंपा।

श्री राम ने कहा कि अजगरी मठ निवासी शिक्षक रामकुंवर राम जी की पिछले दिनों कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षक की हत्या समाज स्वीकार नहीं कर सकता है। इस घटना की जितनी निंन्दा कि जाय उतनी कम है।

Advertisements
Ad 1

बिहार के मंत्री श्री राम ने इस क्रम में पुलिस अधिकारियों से भी बात की और इस मामले की जांच की प्रगति में पूछा। पुलिस अधिकारियों को उन्होंने इस मामले की जांच कर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। श्री राम ने बताया कि पुलिस इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जो भी अभी फरार हैं, वे भी जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे। इस सुशासन की सरकार में आरोपी कितने भी बड़े हों उन्हें किये गए अपराध की सजा जरूर मिलेगी।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: