बिहार

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया सादर नमन

पटना, सोनू कुमार : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती आज पूरे देश में मनायी गयी।स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पाटलिपुत्रा पार्क, पटना में किया गया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधायक सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० उदय कांत मिश्रा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: