ताजा खबरेंबिहारराजनितिक

15 अगस्त के बाद जल्द से जल्द बिहार कैबिनेट का होगा विस्तार : मुख्यमंत्री

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में नई महागठबंधन की सरकार के गठन के बाद कैबिनेट विस्तार पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि सावन के महीने में ही कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा लेकिन अब यह विस्तार 15 अगस्त के बाद होगा। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद यह ऐलान किया है कि 15 अगस्त के बाद जल्द से जल्द कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर सभी तैयारियां की जा चुकी हैं और हम शीघ्र ही इसका विस्तार कर देंगे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब गृह विभाग को लेकर भी सवाल किया गया तो नीतीश ने इसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया। नीतीश यह कहकर आगे बढ़ गए कि इसकी चिंता आप क्यों कर रहे हैं। चर्चा यह है कि गृह विभाग तेजस्वी यादव के पास जा सकता है नीतीश गृह विभाग अपने पास ही रखेंगे।राजद को और से विधान सभा अध्यक्ष की मांग पहले ही रख चुकी है।

बता दें कि बिहार में चाचा-भतीजे की जोड़ी अपनी दूसरी पारी शुरू कर चुकी है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव बुधवार को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले चुके हैं। शपथ के बाद दोनों ने कैबिनेट की पहली बैठक भी कर ली और विश्वास मत हासिल करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र भी बुला लिया, लेकिन कैबिनेट के बाकी सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: