बिहार

पटना के बेउर में शिक्षिका के घर 20 लाख की बड़ी चोरी, चाचा और बेटों पर साजिश का आरोप

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के बेउर थाना क्षेत्र के बेतौरा गांव में राम जानकी मंदिर के पास बीती रात चोरों के गिरोह ने एक महिला शिक्षिका के घर में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने घर के कई गोदरेज और बक्सा तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, करीब 50 से 60 हजार नगद रुपए, कीमती बर्तन, कपड़े, एजुकेशनल सर्टिफिकेट और जमीन से संबंधित जरूरी कागजात चोरी कर लिए और फरार हो गए.घटना की सूचना मिलते ही बेउर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार एफएसएल टीम के माध्यम से वैज्ञानिक ढंग से जांच की जा रही है।

चोरी की शिकार शिक्षिका राधा कुमारी बिहटा स्थित एक सरकारी स्कूल में पदस्थापित हैं. उनके देवर अमलेश कुमार ने बताया कि परिवार के कई सदस्य बीमार हैं, जिस कारण अस्पताल आना-जाना लगा रहता है. बुधवार को सभी अस्पताल गए हुए थे और घर बंद था. गुरुवार सुबह जब वे लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला.अंदर जाकर देखा गया कि सभी कमरों के ताले तोड़े गए हैं और गोदरेज व बक्सों में रखे कीमती सामान, जेवर, नगद राशि करीब 50 से ₹60,000 , दस्तावेज एवं सर्टिफिकेट जमीन संबंधित सभी कागजात गायब हैं. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Advertisements
Ad 1

अमलेश कुमार ने गांव के ही अपने चाचा सुरेश राय और उनके बेटों मिथलेश व कमलेश पर आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि पहले से उनके बीच जमीन का विवाद चल रहा है और चाचा ने उनके हिस्से की कई संपत्तियां भी बेच दी हैं. अमलेश कुमार ने आशंका जताई कि चोरी की यह घटना उसी विवाद की साजिश का हिस्सा है और उनके चाचा व बेटों ने ही इस घटना को अंजाम दिलवाया है।

थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार शाह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं. सभी वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं पर जांच हो रही है. जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनके विरुद्ध भी जांच की जा रही है।

Related posts

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

बिहार के शिक्षा मंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में मत्था टेका

नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले टीआरई 4 के अभ्यर्थियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज पर एजाज अहमद ने कहा…

error: