ताजा खबरेंबिहार

दानापुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में 61 गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक-01 दानापुर भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पूरे दानापुर अनुमंडल क्षेत्र में प्रभावी रूप से संचालित किया गया। पुलिस की सक्रियता और दबिश का असर इस कदर रहा कि पिछले 72 घंटे में 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 26 अभियुक्तों ने पुलिस दबाव के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा 352 लीटर अवैध देशी शराब, एक लोडेड पिस्टल, एक कार एवं एक ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है।

Advertisements
Ad 1

सहायक पुलिस अधीक्षक-01 दानापुर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा

error: