क्राइमताजा खबरेंबिहार

BIG NEWS: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: सोनागाछी से लडकियों को बुलवाया जाता और शक्ल सूरत के हिसाब से पैसे तय होते थे!

. सैक्स रैकेट में कुल 15 लोग गिरफ्तार
२.13 ग्राहक और दो दलाल शामिल
३. कोलकाता के सोनागाछी से आती थी लड़कियां
५. व्हाट्सएप्प के जरिये होता था डील

गया(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार के बोधगया में गया पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इस सेक्स रैकेट में एक पत्रकार के साथ साथ कई सफेदपोश लोगों के नाम सामने आये हैं. पुलिस उनकी कुंडली खंगाल रही है। सेक्स रैकेट का खुलासा करने के लिए पुलिस ने लड़कियों की दलाली करने वाला को अपना चारा बनाकर सभी को दबोच लिया है। दलाल के मोबाइल पर ग्राहकों के पास लडकियों की तस्वीर और मैसेज गया- जिसमे लिखा माल है, आ जाओ. एक-एक कर 13 ग्राहक बोधगया शहर के एक मकान में पहुंच गये. जैसे-जैसे ग्राहक पहुंचते गये, वैसे ही पुलिस ने इस मौके का फायदा उठाकर सभी को दबोचती गयी।

गया पुलिस ने दो दिन पहले बोधगया के महिमा गेस्ट हाउस में कुख्यात अपराधी चीकू बाबा को गिरफ्तार किया था. पुलिस जब होटल के कमरे में चीकू को गिरफ्तार करने पहुंची तो देखा कि चीकू कमरे में दो लडकियों के साथ आपत्तिजनक हालत में था. पुलिस ने कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने के साथ साथ लडकियों को भी हिरासत में ले लिया था. लडकियों ने बताया कि उन्हें कोलकाता के सोनागाछी से बुलवाया गया था. महिमा गेस्ट हाउस का मैनेजर उन्हें पैसे देकर बुलवाता है. जिसके बाद पुलिस ने महिमा गेस्ट हाउस के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था.

Advertisements
Ad 1

गया के एएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस ने महिमा गेस्ट हाउस में रेड कर रंगरेलियां मना रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया था. उसके बाद गेस्ट हाउस के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। मैनेजर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह तो सिर्फ कुछ पैसे लेकर होटल का कमरा देता है. लडकियों को लाने का काम तो मुकेश उर्फ सुरेश ठाकुर और उसके सहयोगी शिव शंकर कुमार का है. वे दोनों ही सेक्स रैकेट के सरगना है. मैनेजर के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकेश उर्फ सुरेश ठाकुर और शिव शंकर कुमार को गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के बेलागंज गांव से गिरफ्तार कर लिया है। सेक्स रैकेट के दोनों सरगना की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने की प्लानिंग की.

मुकेश और शिवशंकर ने पूछताछ के दौरान बताया कि भले ही महिमा गेस्ट हाउस को पुलिस ने सील कर दिया है लेकिन सेक्स रैकेट आज भी चल रहा है. गेस्ट हाउस से सटे एक मकान में आज भी कारोबार चल रहा है. उस मकान में भी महिमा गेस्ट हाउस का मालिक ही सेक्स रैकेट चला रहा है. दोनों ने बताया कि कई ग्राहक तो अभी भी महिमा गेस्ट हाउस से सटे मकान में आने को बेताब हैं. ये खबर सुनते ही पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया और आरोपियों को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया जिसमे पुलिस के कहने पर दलाल मुकेश ने ग्राहकों के वाट्सएप पर लडकियों की तस्वीर भेजनी शुरू की. इसका मतलब ये होता था कि बाहर से लडकी आ गयी. लडकियों की तस्वीरें जाते ही उसके साथ रंगरेलियां मनाने के शौखिन लोगों के फोन मुकेश के मोबाइल पर आने लगे. जैसे जैसे मुकेश के मोबाइल फोन पर आते गए, वैसे-वैसे उन्हें बताया गया कि ‘माल’ है आ जाओ. वहीं पुलिस उस मकान के साथ साथ आस-पास के घरों में भी सिविल ड्रेस में तैनात थी. जैसे जैसे ग्राहक आते गये वैसे वैसे पुलिस उन्हें दबोचती गयी. पुलिस ने इसमें कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे 13 ग्राहक और दो दलाल शामिल है।

पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन के जरिये सब काम होता था। गिरफ्तार दलाल मुकेश लड़कियों की तस्वीर अपने ग्राहकों को भेजता था. तस्वीर के साथ हर लड़की की कीमत भी होती थी. शक्ल सूरत के हिसाब से पैसे तय होते थे. ग्राहक जिस लड़की को सिलेक्ट करता था उसे वही लड़की पेश की जाती थी. इसका पूरा डिटेल मुकेश के वाट्सएप चैट में प्रमाण सहित मौजूद हैं. इतना ही नहीं सफेदपोशों के साथ हुई पैसे की डील के भी प्रमाण भी मुकेश के मोबाइल में मौजूद हैं.  हालांकि, पुलिस ने सफेदपोशों के नाम उजागर नहीं किए हैं. पुलिस ने बताया है कि एक गेस्ट हाउस को किसी यूट्यूब न्यूज चैनल के पत्रकार ने कॉन्ट्रैक्ट पर लिया था और उसका स्ट्रिंगर इस नेटवर्क में शामिल था. वहीं, एक कथित समाजसेवी सहित औरंगाबाद जिले के निजी बीमा कंपनी के मैनेजर सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बोधगया के दर्जनों सफेदपोश लोग भी इस नेटवर्क से जुड़े हैं. उनकी तलाश की जा रही है।

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: