बिहार

बीबी आसिया बेगम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं पाटलिपुत्रा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

फुलवारी शरीफ, अजित। बुधवार को बीबी आसिया बेगम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं पाटलिपुत्रा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के तत्वाधान में भारत सरकार की योजना अंर्तगत मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके अंर्तगत छात्र-छात्राओं द्वारा समीप के गाँवों में घुम घुमकर मतदाताओं में जाति, धर्म एवं दलों से ऊपर उठकर चरित्रवान एवं ईमानदार उम्मीदवार को अपना मत देने का आवाह्न करते हुए सभी व्यस्क लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. अभियान के अन्र्तगत माधोपुर गाँव में एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें नुक्कर नाटक की प्रस्तुति ने सभी को तालियों बजाने हेतु मजबूर किया.

अंत में मत, मतदाता एवं मतदान करने की स्लोगन एवं नारे से गुंजायमान काफिला अपने महाविद्यालय के प्रेक्षागृह पहुँच कर एक सभा के रूप में परिणत हो गयी जिसमें महाविद्यालय परिवार के साथ साथ क्षेत्रिय गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया. इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव ई० लाडले अहमद ने सभी का स्वागत किया तथा अपने भाषण में कहा कि समाज में शिक्षक देश के भविष्य निर्माता कहलाते हैं अतः उन्हें आदर्श नागरिक तैयार करने हेतु आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.

Related posts

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

पटना वीमेंस कॉलेज में कैंसर जागरूकता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

महावीर मंदिर में सजेगा माता का भव्य दरबार, 3D पंडाल निर्माण शुरू

error: