बिहार

बेला एसएसबी के जवनों ने दो नेपाली युवक को ब्राउन सुगर के साथ किया गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बेला बार्डर पर बुधवार की देर शाम बेला एसएसबी कैंप प्रभारी पशुपति कुमार सिंह के नेतृत्व में जवानों ने ग्यारह ग्राम ब्राउन सुगर के साथ बाइक सवार दो नेपाली युवक को गिरफ्तार कर कैंप लाया जहां आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथिमिकी दर्ज कराते हुए बसमतिया ओपी पुलिस को सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार युवक में नेपाल के मोरंग जिला के इटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर गछिया निवासी सबीन राय पिता खड़का बहादुर एवं नेपाल के सुनसरी जिला के इटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत योगेंद्र तमांग पिता रामबहादुर तमांग शामिल है।

Advertisements
Ad 1

जानकारी के अनुसार दोनों नेपाली युवक नेपाली लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर ब्राउन शुगर के साथ सीमा पार कर रहा था। जिस दौरान बेला एसएसबी जवानों ने बेला बार्डर के पिलर संख्या 198 के समीप बाइक सवार दोनों नेपाली युवक को रोककर तलाशी लिया। तलासी के क्रम में 11 ग्राम ब्राउन सुगर, पल्सर बाइक, दो मोबाइल बरामद करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर बसमतिया ओपी अध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों को अररिया जेल भेज दिया गया है।

Related posts

एलपीजी गैस संकट पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन , पीएम का पुतला दहन

अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

error: